'वीरा राजा वीरा' विवाद पर SC में हुई सुनवाई, एआर रहमान जूनियर डागर ब्रदर्स को क्रेडिट देने के लिए हुए तैयार

तमिल फिल्म पोन्नियिन सेलवन 2 का गाने वीरा राजा वीरा को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। अब इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने भी एक आदेश सुनाया है। जिसके बाद ऐआर रहमान गाने में बदलाव करने को तैयार हैं। क्या था मामला मामला यह है कि क्लासिकल सिंगर उस्ताद फैयाज वसीफुद्दीन डागर ने दावा किया था कि यह गाना पारंपरिक रचना शिव स्तुति से प्रेरित है, जो डागरवाणी परंपरा से जुड़ी है। अब सुनवाई के दौरान रहमान की ओर से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट को बताया कि रहमान दिवंगत उस्ताद एन. फैयाजुद्दीन डागर और उस्ताद एन. जाहिरुद्दीन डागर को क्रेडिट देने के लिए तैयार हैं। दिवंगत उस्ताद एन. फैयाजुद्दीन डागर और उस्ताद एन. जाहिरुद्दीन डागर को जूनियर डागर ब्रदर्स के नाम से भी जाना जाता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 17:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




'वीरा राजा वीरा' विवाद पर SC में हुई सुनवाई, एआर रहमान जूनियर डागर ब्रदर्स को क्रेडिट देने के लिए हुए तैयार #SouthCinema #National #ArRahman #VeeraRajaVeera #PonniyinSelvanIi #PonniyinSelvan2 #ArRahmanVeeraRajaVeeraCase #ArRahmanControversy #ArRahmanControversySong #ArRahmanNewSong #SubahSamachar