Aligarh News: सात सालों से वर्षों से निशुल्क योग का प्रशिक्षण दे रहीं वीना
योग शिक्षिका वीना गुप्ता पिछले सात वर्षों से महिलाओं को निशुल्क योग प्रशिक्षण देकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं। वह नुमाइश ग्राउंड के निकट जेल रोड स्थित वैष्णो मैनर अपार्टमेंट के पार्क में प्रतिदिन योग कक्षाएं संचालित करती हैं।वीना का कहना है कि उन्होंने स्वयं अनुलोम-विलोम, कपालभाति और अन्य योगाभ्यासों के माध्यम से घुटने के दर्द तथा मधुमेह पर नियंत्रण पाया। उनके मार्गदर्शन में योग साधक राधा ने भी नियमित व्यायाम, अनुलोम-विलोम और कपालभाति के अभ्यास से पेट की सिस्ट की समस्या से राहत प्राप्त की। उनका मानना है कि नियमित योगाभ्यास से शुगर, उच्च रक्तचाप, मोटापा और कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। कहा कि अनुलोम-विलोम, कपालभाति और सूर्य नमस्कार जैसे योगासन शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 20, 2026, 02:48 IST
Aligarh News: सात सालों से वर्षों से निशुल्क योग का प्रशिक्षण दे रहीं वीना #AligarhNews #Yog #SubahSamachar
