वाराणसी: निर्माणाधीन होटल को तोड़ने पहुंची वीडीए की टीम, नोकझोंक और हंगामा; हाईकोर्ट का ऑर्डर देख लौटी
रथयात्रा से गुरुबाग जाने वाले मार्ग पर थिओसोफिकल सोसाइटी परिसर में दयाल ग्रुप के होटल निर्माण चल रहा है। शुक्रवार को वीडीए के सचिव वेद प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में टीम होटल के निर्माण को ध्वस्त करने पहुंची। मौके पर नोकझोंक और हंगामे जैसी स्थिति रही भारी संख्या में पुलिस बुलडोजर को देखकर होटल बनाने वाले की तरफ से भारी विरोध किया गया। होटल के विधिक सलाहकारों ने हाईकोर्ट का स्टे ऑर्डर दिखाने के बाद वीडीए की टीम लौट आई। वीडीए सचिव ने बताया कि थियोसोफिकल सोसाइटी परिसर में होटल का नक्शा निरस्त होने के बाद ध्वस्तीकरण आदेश पारित किए हुए था। इसका अनुपालन कराने वीडीए की की टीम गई थी। होटल के विधिक सलाहकारों ने हाईकोर्ट का स्टे ऑर्डर दिखाया। जिस पर कार्रवाई रुक गई है। आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी। वीडीए की टीम मौके पर पहुंची तो वहां तनावपूर्ण स्थिति बन गई। होटल निर्माण को लेकर जमीन के स्वामित्व और लीज से जुड़े विवाद भी सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि परिसर की जमीन 30 साल की लीज पर ली गई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 17, 2026, 07:40 IST
वाराणसी: निर्माणाधीन होटल को तोड़ने पहुंची वीडीए की टीम, नोकझोंक और हंगामा; हाईकोर्ट का ऑर्डर देख लौटी #CityStates #Varanasi #Chandauli #VaranasiNews #Vda #VaranasiDevelopmentAuthority #SubahSamachar
