VDA Varanasi: वीडीए की एकमुश्त समाधान योजना लागू, 50 लाख बकाया वालों के लिए खुशखबरी; जानें हल्पलाइन
Varanasi News:वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने अपने आवंटियों को बड़ी राहत देते हुए “एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस)-2026” लागू करने की घोषणा की है। इस योजना का उद्देश्य आवासीय, व्यावसायिक एवं विभिन्न प्रकार की संस्थागत संपत्तियों के आवंटियों के लंबित बकाए का त्वरित निस्तारण करना है। साथ ही, आवंटियों को दण्ड ब्याज से पूरी तरह राहत प्रदान करना भी इस योजना का मुख्य लक्ष्य है। प्राधिकरण की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, यह योजना सभी श्रेणी के आवंटियों के लिए लागू होगी। इसके तहत बकाया राशि पर लगने वाला दण्ड ब्याज (पेनल इंटरेस्ट) पूर्णतः माफ कर दिया जाएगा। आवंटियों को केवल मूलधन के साथ साधारण ब्याज का ही भुगतान करना होगा, जिससे उन पर आर्थिक बोझ काफी कम हो जाएगा। योजना में शीघ्र भुगतान करने वाले आवंटियों के लिए विशेष प्रोत्साहन भी रखा गया है। जो आवंटी योजना लागू होने की तिथि से 30 दिनों के भीतर अपनी पूरी बकाया राशि एकमुश्त जमा कर देंगे, उन्हें देय राशि पर अतिरिक्त 3 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी। इससे आवंटियों को बकाया निपटाने के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 09, 2026, 22:30 IST
VDA Varanasi: वीडीए की एकमुश्त समाधान योजना लागू, 50 लाख बकाया वालों के लिए खुशखबरी; जानें हल्पलाइन #CityStates #Varanasi #VdaVaranasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #SubahSamachar
