Meerut News: वीडी वीयर्स ने स्पोर्ट्स एक्स को 32 रन से हराया

संवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। आईटीआई साकेत क्रिकेट मैदान में चल रहे महावीर त्यागी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को स्पोर्ट्स एक्स और वीडी वीयर्स टीम के बीच मैच हुआ। इसमें वीडी वीयर्स की टीम ने 32 रन से जीत प्राप्त की। वीडी वीयर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए। इसमें अमित सिंह ने 48, भोला ने 37, धर्मेंद्र ने 38 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अभिषेक राय ने दो, शोभित त्यागी ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट्स एक्स की टीम 19 ओवर में 187 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से रोहित भिंडर ने 43, अभिषेक राय ने 24, दीपक ने 39 रन बनाए। गेंदबाजी में गुड्डू ने तीन, मेहुल और धर्मेंद्र ने दो-दो विकेट लिए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 19, 2026, 18:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: वीडी वीयर्स ने स्पोर्ट्स एक्स को 32 रन से हराया #VDWearsBeatSportsXBy32Runs #SubahSamachar