नाना पाटेकर की तिरंगा में नजर आईं अभिनेत्री ठगी का शिकार, वर्षा उसगांवकर के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी
वर्षा उसगांवकर हिंदी और मराठी फिल्मों का जाना-माना नाम हैं। हाल ही में मुंबई पुलिस ने जानकारी साझा की कि कई लोगों समेत अभिनेत्री वर्षा उसगांवकर भी ठगी और धोखाधड़ी का शिकार हुईं। एक्ट्रेस के अलावा कई लोगों से लगभग 47 लाख रुपये ठगे गए हैं। जानिए, क्या है ये पूरा मामला। एक्ट्रेस से प्रोड्यूसर बनकर ठगे लाखों रुपये मुंबई पुलिस के मुताबिक मराठी एक्ट्रेस वर्षा उसगांवकर के अलावा कई लोगों ने एक व्यक्ति ने लाखों रुपये की ठगी की है। एक बिल्डर और प्रोड्यूसर बनकर इस व्यक्ति ने करीब 47 लाख रुपये ठगे हैं। यह मामला मराठी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा है। आरोपी का नाम अविनाश जाधव है। इसके खिलाफ मुंबई के शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। ये खबर भी पढ़ें:Subedaar Review:क्या देखने लायक है सूबेदार कैसा है अनिल कपूर का एक्शन; पढ़ें फिल्म रिव्यू आरोपी ने ठगी करने के बाद दी धमकी मुंबई पुलिस के मुताबिक अविनाश जाधव के खिलाफ शिकायत मराठी थिएटर और फिल्म एक्ट्रेस मृणालिनी सुभाष जांभाले ने की है। वह अविनाश को प्राेफेशनल जानती थीं। इस व्यक्ति ने खुद को बिल्डर और प्रोड्यूसर बताया। एक कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट में इंवेस्ट करने पर ज्यादा रिटर्न का वादा किया। नवंबर 2019 और फरवरी 2020 के बीच, मृणालिनी जांभाले, वर्षा उसगांवकर और तीन अन्य लोगों ने आरोपी को 47 लाख रुपये ट्रांसफर किए। इस व्यक्ति ने रिटर्न के तौर पर कुछ पैसा लौटाया। फिर बाद में पेमेंट करना बंद कर दिया। बार-बार कॉन्टैक्ट करने के बाद मोबाइल बंद कर दिया। साथ ही पैसा मांगने वाली एक्ट्रेस को धमकी भी दी। पुलिस अभी जांच कर रही हैं कि आरोपी ने अब तक कितने और लोंगो को फंसाया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 05, 2026, 16:51 IST
नाना पाटेकर की तिरंगा में नजर आईं अभिनेत्री ठगी का शिकार, वर्षा उसगांवकर के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी #Bollywood #National #VarshaUsgaonkar #VarshaUsgaonkarBollywoodActress #VarshaUsgaonkarLoss47LakhRupee #VarshaUsgaonkarFilms #VarshaUsgaonkarTriangaMovie #SubahSamachar
