Varanasi Weather: देश का 7वां सबसे गर्म शहर काशी, अगले पांच दिन तक लू की चेतावनी; मानसून का अपडेट जान लें

बनारस बृहस्पतिवार को 41.7 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ देश का सातवां सबसे गर्म शहर बन गया। यह सामान्य से भी 3.6 डिग्री ऊपर रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री कम 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अगले 5-6 दिनों तक गर्मी और भी ज्यादा बढ़ने वाली है। काशी सहित पूर्वांचल में लू की चेतावनी जारी कर दी गई है। बांदा रहा देश में सबसे गर्म जिला रहा। 10 किमी प्रति घंटे की गति से बही गर्म पछुआ बृहस्पतिवार को तीखी धूप के साथ गर्म पछुआ हवा 10 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से बही। दोपहर में उमस ने बेहाल कर दिया। हवा में नमी 42 से लेकर 65 फीसदी तक चली गई। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, प्रदेश में छिटपुट गतिविधियों तक सीमित मौसमी सक्रियता के परिणामस्वरूप तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। इसी के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर, गोरखपुर और बहराइच आज उष्ण लहर (लू) की चपेट में रहे। अभी भी प्रदेश में मानसून आने के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं हुईं हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 19, 2026, 11:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Varanasi Weather: देश का 7वां सबसे गर्म शहर काशी, अगले पांच दिन तक लू की चेतावनी; मानसून का अपडेट जान लें #CityStates #Varanasi #VaranasiWeatherUpdate #WeatherNews #VaranasiNews #SubahSamachar