Varanasi Weather: बनारस में रात का पारा सामान्य से 5.2 डिग्री ऊपर, जानें- अगले पांच दिन तक मौसम का हाल

बनारस में अगले पांच दिन तक गर्मी बढ़ने के आसार हैं। शुक्रवार को बनारस का अधिकतम पारा सामान्य से 2.5 डिग्री ज्यादा 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री ऊपर 20 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। दिन में भी कड़ी धूप के चलते पसीना भी निकला। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। अगले एक सप्ताह के दौरान प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं है जिसके कारण प्रदेश में मौसम सूखा रह सकता है। अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 06, 2026, 23:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Varanasi Weather: बनारस में रात का पारा सामान्य से 5.2 डिग्री ऊपर, जानें- अगले पांच दिन तक मौसम का हाल #CityStates #Varanasi #VaranasiWeatherUpdate #VaranasiNews #UpNews #SubahSamachar