Varanasi Weather: 2.8 मिमी बरसात, मार्च की दूसरी बार बारिश, सात डिग्री लुढ़का तापमान; कटाई-मड़ाई रुकी

Varanasi News: जिले में शुक्रवार की शाम हल्की आंधी के साथ 2.8 मिलीमीटर बारिश हुई। 30 मिनट में ही इतना पानी गिरा। यह इस साल मार्च की दूसरी बेमौसम बारिश है। शुक्रवार को बिजली चमकने और बादल गरजने के साथ 25 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा भी चली। इससे पारा भी 7 डिग्री नीचे लुढ़क गया। शाम 6 बजे तक पारा 30 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन बारिश के बाद 8 बजे तक 23 डिग्री के आसपास आ गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री ज्यादा 37.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंडुवाडीह, ककरमत्ता, बरेका, कैंट और लहरतारा की ओर तेज बारिश हुई, जबकि भेलूपुर, कैंट, चौबेपुर, रोहनिया, चोलापुर और राजातालाब में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 27, 2026, 22:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Varanasi Weather: 2.8 मिमी बरसात, मार्च की दूसरी बार बारिश, सात डिग्री लुढ़का तापमान; कटाई-मड़ाई रुकी #CityStates #Varanasi #RainAlertInUp #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #SubahSamachar