Varanasi Weather: काशी फिर देश का दूसरा सबसे गर्म शहर, शाम को आंधी-बारिश; 1 ही घंटे में 10 डिग्री गिराया पारा
UP Weather:बनारस लगातार दूसरे दिन देश का दूसरा सबसे गर्म शहर बन गया और शाम तक आंधी के साथ बारिश ने सप्ताह भर पहले ही मानसून जैसा मौसम बना दिया। बुधवार को दिन में करीब ढाई बजे तक कड़ी धूप के बीच काशी का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4.7 डिग्री ऊपर रहा। वहीं, शाम छह बजते-बजते 62 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने लगी। अचानक हल्की बारिश शुरू हो गई और एक ही घंटे में पारा 10 डिग्री तक लुढ़क गया। शाम साढ़े पांच बजे तापमान 40 डिग्री था, मगर साढ़े छह बजे तक पारा 30 डिग्री के नीचे आ गया। दूसरी ओर, यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में मानसून के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं। इसलिए सटीक भविष्यवाणी नहीं की जा सकती। अगले चार दिन काशी ऐसे ही तपेगी। वहीं, आज और कल बारिश व लू का येलो अलर्ट भी जारी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 17, 2026, 23:17 IST
Varanasi Weather: काशी फिर देश का दूसरा सबसे गर्म शहर, शाम को आंधी-बारिश; 1 ही घंटे में 10 डिग्री गिराया पारा #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
