Varanasi Weather: 10 दिन की देरी से पहुंचा मानसून, प्रदेश में सबसे ज्यादा काशी में बरसे बादल; जानें अपडेट

UP Weather News: मानसून 10 दिन की देरी से काशी में प्रवेश किया और 12 घंटे के अंदर पूरे प्रदेश में छा गया। पिछले 36 घंटे में करीब 60 मिलीमीटर बारिश हुई। इससे बनारस पूरे प्रदेश में इस साल का सबसे ज्यादा मानसूनी बारिश वाला जिला बन गया। बृहस्पतिवार को करीब पांच मिलीमीटर बारिश हुई। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले दो दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दो दिन के बाद फिर से बारिश के अच्छे आसार हैं। फिलहाल बनारस मानसून के प्रभाव में है। बृहस्पतिवार को दिन में बादल और हल्की धूप की आंखमिचौली चलती रही। 10 मिनट की हल्की बारिश के बाद हुई उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री कम 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री नीचे 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से बही। वहीं हवा में नमी 95 फीसदी से ज्यादा रही। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार काशी में अगले आठ दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान है, हालांकि अलर्ट सिर्फ तीन और चार जुलाई के लिए ही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 03, 2026, 00:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Varanasi Weather: 10 दिन की देरी से पहुंचा मानसून, प्रदेश में सबसे ज्यादा काशी में बरसे बादल; जानें अपडेट #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar