Varanasi Today News: ब्लैकमेलिंग के दो मामले, पहले में युवक और दूसरे में विवाहिता ने दी जान; पढ़ें- अन्य खबरें

वाराणसी जिले में महिला की ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक और युवक से परेशान एक विवाहिता ने जान दे दी। पहले मामले में विवाहिता की फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी प्रवीण पटेल उर्फ बाबू को सिंधोरा पुलिस ने मंगलवार को बाल किशुनपुर से गिरफ्तार किया। डीसीपी गोमती जोन नीतू कात्यायन के अनुसार, पूछताछ में प्रवीण ने बताया कि उसका युवती से विवाह के पहले प्रेम संबंध था और उसके पास युवती के कुछ अश्लील फोटो और वीडियो थे। युवती के विवाह के बाद भी वह उससे संबंध रखना चाहता था। पति ने प्राथमिकी दर्ज कराई कि आरोपी पत्नी को लगातार फोन कर ब्लैकमेल करता था और निजी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया, परिजनों को भेजने की धमकी देता था। साथ ही वह गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देकर पत्नी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। पत्नी ने 14 मई 2026 को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उधर, शिवपुर में फंदे से लटकर जान देने के मामले में मृतक अभय जायसवाल के भाई और ज्ञानवापी में तैनात प्रभात जायसवाल ने शिवपुर थाने में एक महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। बड़ालालपुर चांदमारी निवासी प्रभात ने तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके छोटे भाई अभय की शादी एक महीने पहले तय हुई थी। शादी तय होने के बाद पांडेयपुर निवासी शादीशुदा महिला ने अभय पर शादी न करने का दबाव बनाया। अभय को धमकी दी थी कि वह किसी अन्य लड़की से विवाह नहीं कर सकता। आरोप है कि उसने परिवार को बदनाम करने और आत्महत्या कर सभी को जेल भिजवाने की धमकी भी दी थी। महिला के पास अभय की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो थे, जिनके आधार पर वह लगातार ब्लैकमेल कर रही थी और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही थी। मानसिक दबाव में अभय ने शादी भी तोड़ दी और 20 मई को फंदे से लटक कर जान दे दी। थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार भेलूपुर थाना क्षेत्र के किरहिया में आयुषी गुप्ता के फंदे से लटक कर जान देने के मामले में आरोपी अनुकेश तिवारी उर्फ हर्ष को पुलिस ने मंगलवार सुबह नूर नगर कब्रिस्तान से गिरफ्तार किया। बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आयुषी के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई। थाना प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि आरोपी किरहिया खोजवां दाहा चौक का निवासी है। पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई कि हर्ष तिवारी लगातार बेटी पर शादी के लिए दबाव बनाता था। जिसकी वजह से बेटी ने सोमवार को फंदे से लटक कर जान दे दी। इसे भी पढ़ें;विवाद: बीएड पाठ्यक्रम में भारतीयों को बताया तर्क और निर्णय लेने में अयोग्य, शिक्षा विशेषज्ञों ने कही बड़ी बात

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 03, 2026, 10:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Varanasi Today News: ब्लैकमेलिंग के दो मामले, पहले में युवक और दूसरे में विवाहिता ने दी जान; पढ़ें- अन्य खबरें #CityStates #Varanasi #VaranasiTopNews #VaranasiNews #VaranasiPolice #SubahSamachar