वाराणसी की बड़ी खबरें: विवाद में युवकों पर चाकू से हमला, लगे चौदह टांके; अज्ञात अधेड़ की मौत, दो महिला अचेत

चाय विक्रेता का मोबाइल लेने को लेकर विवाद में एक युवक ने चाकू से हमलाकर दो युवकों को लहूलुहान कर दिया। एक युवक के हाथ में चौदह टांके लगाए गए। जैतपुरा थाना क्षेत्र के उस्मानपुरा निवासी आमिर जमाल ने बताया कि वह और उसका दोस्त अफरोज अंसारी (30) चाय के दुकान पर गए थे। चाय विक्रेता का मोबाइल फिरोज उर्फ अख्तर नाम के युवक ने चुपके से ले लिया। चाय विक्रेता ने मोबाइल गायब देखा तो खोजना शुरू किया। इस पर फिरोज के पास से मोबाइल मिल गया। इस पर उसे थप्पड़ से मारा था। इन लोगों ने भी उसे पीटा था। शुक्रवार सुबह दोनों युवक चाय पीने जा रहे थे। आमिर ने बताया कि जैसे ही वह गली के रास्ते आगे बढ़े तभी फिरोज घर से चाकू लेकर निकला और हमला कर दिया। चाकू उसके बाएं हाथ और दाएं हाथ की तीन उंगली में लगी। जबकि उसके दोस्त अफरोज अंसारी के गर्दन पर लगी। लहूलुहान दोनों युवक का पुलिस ने मामला दर्ज कर मंडलीय अस्पताल में इलाज करवाया। आमिर के बाएं हाथ में चौदह टांके लगाए गए। थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की मौत, दो महिला अचेत मैदागिन पार्क में अचेत मिले एक व्यक्ति की शुक्रवार को मौत हो गई। लहरतारा के पास अचेत मिली वृद्धा को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि मिशिरपुर में सड़क पर विषाक्त खाने से अचेत मिली महिला को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। हरिश्चंद्र पार्क के पास शुक्रवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति अचेत मिला। पुलिस उसे लेकर कबीरचौरा अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उधर, लहरतारा के पास अज्ञात महिला बेहोशी की हालत में मिली। पुलिस ने उसे इसी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके अलावा संदिग्ध कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ खाने से संगीता देवी (35) वर्ष मिशिरपुर के पास अचेत मिली। उसे लोगों ने स्थानीय सीएचसी मिशिरपुर में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। खड़े ट्रक में घुसी एसयूवी, छह दर्शनार्थी घायल मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के डंगहरिया गांव के सामने हाईवे पर बृहस्पतिवार देर रात एसयूवी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। हादसे में कार सवार छह दर्शनार्थी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। पुलिस के अनुसार, बहराइच के नानपारा निवासी राहुल सोनी, दीपक सोनी, अनिता सोनी, दिवाकर सोनी, श्रेया सोनी और चालक सुधाकर पांडेय एसयूवी से वाराणसी में दर्शन-पूजन करने के बाद मिर्जापुर में विंध्याचल धाम जा रहे थे। डंगहरिया गांव के सामने कार अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से ट्रॉमा सेंटर भेजवाया। थाना प्रभारी गोपालजी कुशवाहा ने बताया कि परिजनों को सूचना दी गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 27, 2026, 11:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




वाराणसी की बड़ी खबरें: विवाद में युवकों पर चाकू से हमला, लगे चौदह टांके; अज्ञात अधेड़ की मौत, दो महिला अचेत #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #VaranasiCrimeNews #VaranasiPolice #SubahSamachar