वाराणसी: पांच स्वदेशी हेलिकॉप्टर से करतब दिखाएगी सारंग टीम, नमो घाट के पांच किमी दायरे में ड्रोन उड़ाने पर रोक
भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले टीम 25 अक्तूबर को नमो घाट पर होने वाले विंग्स ओवर गंगा एयर शो का प्रमुख आकर्षण होगी। वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में टीम के पांच स्वदेशी उन्नत हल्के हेलिकॉप्टर (एएलएच) ध्रुव आसमान में हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे। समन्वित फॉर्मेशन और सटीक उड़ान कौशल के जरिए टीम वायुसेना की पेशेवर दक्षता, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन करेगी। जनसंपर्क अधिकारी विंग कमांडर देबर्थो धर ने बताया कि एयर शो में बड़ी संख्या में दर्शकों, विद्यार्थियों, युवाओं और विमानन में रुचि रखने वाले लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले टीम की स्थापना वर्ष 2003 में हुई थी। तब से टीम देश और विदेश में कई हवाई प्रदर्शनों में हिस्सा लेकर अपनी पहचान बना चुकी है। पांच स्वदेशी ध्रुव हेलिकॉप्टरों के साथ टीम की उड़ान भारतीय विमानन क्षमता और स्वदेशी तकनीक का प्रदर्शन करती है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 19, 2026, 15:33 IST
वाराणसी: पांच स्वदेशी हेलिकॉप्टर से करतब दिखाएगी सारंग टीम, नमो घाट के पांच किमी दायरे में ड्रोन उड़ाने पर रोक #CityStates #Varanasi #SarangTeam #IndigenousHelicopters #NamoGhat #SubahSamachar
