Varanasi News: पेड़ से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, रात भर गड्ढे में पड़ा रहा शव; परिजनों ने जताई नराजगी
पिंडरा मेंफूलपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर रेलवे फाटक के पास सोमवार रात पेड़ से टकराकर बाइक सवार शिवम विश्वकर्मा (23) की मौत हो गई। रात भर शव गड्ढे में पड़ा रहा। घर से करखियांव फैक्ट्री जाते समय हादसा हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। बड़ागांव थाना क्षेत्र के मारुडीह निवासी शिवम विश्वकर्मा रात 9 बजे फैक्ट्री जा रहा था। जगदीशपुर रेलवे फाटक के पास बाइक अनियंत्रित हुई और वह पेड़ से टकरा गया। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने युवक का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। एसआई सुनील यादव पहुंचे और युवक के जेब से मिले मोबाइल के आधार पर परिजनों को सूचना दी। पिता प्रेम विश्वकर्मा ने शिवम के रूप में पहचान की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पिता ने पुलिस को बताया कि शिवम दो भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। शिवम के सिर और पेट में गंभीर चोट आई। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 04, 2026, 06:03 IST
Varanasi News: पेड़ से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, रात भर गड्ढे में पड़ा रहा शव; परिजनों ने जताई नराजगी #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
