वाराणसी की खबरें: हादसों में दो लोगों की मौत, वरुणा नदी में किशोर डूबा; जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार

मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रूपापुर में शनिवार रात करीब दस बजे नेशनल हाईवे-19 पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार अनिल कुमार की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी अनिल कुमार अपाचे बाइक से अपने दोस्त बारोष गांव निवासी रंगनाथ के साथ वाराणसी से घर लौट रहा था। बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। रूपापुर के पास वाराणसी-प्रयागराज मार्ग पर पीछे से आए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी कछवां, मिर्जापुर पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान अनिल कुमार की मौत हो गई, जबकि रंगनाथ का इलाज जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनिल भदोही में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। वह तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत भाग निकला। थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। ट्रक और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 12, 2026, 07:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




वाराणसी की खबरें: हादसों में दो लोगों की मौत, वरुणा नदी में किशोर डूबा; जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #VaranasiCrime #FatalAccidents #SubahSamachar