Varanasi News: बच्चों में सांस संबंधी बीमारी पर दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन, इलाज पर चर्चा; दिए गए टिप्स
Varanasi News: एसोसिएशन ऑफ यूपी रेसिपरेटरी चैप्टर की ओर से दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का भारतीय बाल अकादमी की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नीलम मोहन ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आंत में लगभग 100 ट्रिलियन से अधिक सूक्ष्म जीव रहते हैं, जो हमारे प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करते हैं। इस दौरान विशेषज्ञों ने बच्चों में अस्थमा संबंधी समस्या के कारण, इलाज पर विस्तार से चर्चा की। विशेषज्ञों ने बताया कि प्रदूषण के साथ मोटापा से भी बच्चों में दमा का खतरा बढ़ता है। ऐसे में प्रदूषण से बचाव के साथ संतुलित आहार पर ध्यान देना होगा। नदेसर स्थित एक होटल में उद्घाटन समारोह में डॉ. नीलम ने कहा कि लंबे समय तक लोग यही मानते रहे कि आंत और फेफड़े दो अलग-अलग अंग हैं। लेकिन आधुनिक विज्ञान ने सिद्ध किया है कि आंत में रहने वाले सूक्ष्म जीव (माइक्रोबायोन) और फेफड़ों का स्वास्थ्य आपस में गहराई से जुड़ा है। डॉ. एम सिंगारवेलू (अध्यक्ष निर्वाचित) ने बच्चों में बढ़ते एलर्जी चिंता व्यक्त किया और प्रदूषण को रोकने की जरूरत पर बल दिया। महासचिव डॉ. रुचिरा गुप्ता जंक फूड के दुष्प्रभाव को बताया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 09:01 IST
Varanasi News: बच्चों में सांस संबंधी बीमारी पर दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन, इलाज पर चर्चा; दिए गए टिप्स #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
