वाराणसी की खबरें: 17 किलो चीनी मांझे के साथ दो गिरफ्तार, किसान समेत दो की मौत; 11 गिरफ्तार

जैतपुरा पुलिस ने बीती शाम सात किलो प्रतिबंधित चीनी मांझे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। वहीं, चेतगंज पुलिस ने बृहस्पतिवार को नया पानदरीबा से 10 किलो प्रतिबंधित मांझा बरामद कर दुकानदार जगरनाथ गुप्ता को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने सूचना पर पुलिस ने उचवां के पास नख्खी घाट पुल से आने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर मो. इस्लाम उर्फ अरमान को पकड़ा। वह जैतपुरा थाना क्षेत्र के सरैया बाजार का निवासी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी चीनी मांझे की बिक्री करता था। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद सफेद बोरी से मांझा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू पर तौलने पर उसका वजन सात किलो निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। खेत में करंट उतरने से किसान की मौत मिर्जामुराद के चक्रपानपुर गांव की बरमपर बस्ती में बीती रात खेत में लगी लोहे की फेंसिंग में करंट उतरने से किसान बबलू बिंद की मौत हो गई। आरोप है कि फेंसिंग में जानवरों को भगाने के लिए सीधे बिजली का कनेक्शन दिया गया था। जानकारी के अनुसार, बबलू अपने सब्जी के खेत में पानी भर रहे थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वह करंट प्रवाहित फेंसिंग की चपेट में आ गए। देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन उन्हें खोजते हुए खेत पहुंचे। ग्रामीणों ने बिजली कटवाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि फेंसिंग में करंट प्रवाहित करने की शिकायत पहले भी की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इससे पहले भी एक व्यक्ति करंट की चपेट में आ चुका था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा के अनुसार, परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। मृतक खेती करके परिवार चलाते थे। उनके एक पुत्र और एक पुत्री हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 17, 2026, 07:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




वाराणसी की खबरें: 17 किलो चीनी मांझे के साथ दो गिरफ्तार, किसान समेत दो की मौत; 11 गिरफ्तार #CityStates #Varanasi #Chandauli #VaranasiNews #KashiNews #BanarasNews #SubahSamachar