Varanasi News Today: युवक से 19,500 रुपये की साइबर ठगी, थानेदार लाइन हाजिर, शिवपुर थाना प्रभारी हटे; खबरें

Varanasi News in Hindi:मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के कछवा रोड के पूरे गांव निवासी अमन पाठक के साथ 19,500 रुपये की साइबर ठगी हो गई। पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अमन ठटरा गांव में निजी कंपनी में काम करता है। खेत में काम करने के दौरान उसके मोबाइल पर फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को कंपनी में साथ काम करने वाला बताते हुए कहा कि उसने उनके खाते में 35,000 रुपये भेजे हैं और एक जगह रकम ट्रांसफर करनी है। आरोपी ने व्हाट्सएप पर एक स्कैनर भेजा और कहा कि मोबाइल से ट्रांसफर नहीं हो पा रहा, इसलिए अमन अपने मोबाइल से रकम भेज दे। व्हाट्सएप पर 35,000 रुपये आने का मैसेज देखकर अमन ने विश्वास कर 19,500 रुपये स्कैनर के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब उन्होंने अपना बैंक बैलेंस चेक किया तो खाते में कोई रकम नहीं आई थी। जांच में पता चला कि केवल फर्जी मैसेज भेजा गया था। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 28, 2026, 01:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Varanasi News Today: युवक से 19,500 रुपये की साइबर ठगी, थानेदार लाइन हाजिर, शिवपुर थाना प्रभारी हटे; खबरें #CityStates #Varanasi #VaranasiNewsToday #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar