Varanasi News Today: विदेशी यात्री के बैग से मिला सैटेलाइट फोन, 50 लाख की रंगदारी में FIR; पढ़ें खबरें

Varanasi News in Hindi:लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार को सुरक्षा जांच के दौरान एक विदेशी यात्री के बैग से प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन मिला। सीआईएसएफ ने तत्काल उसे हिरासत में लिया और सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी स्विट्जरलैंड का निवासी आंद्रे सिरिल है, वह मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था। सीआईएसएफ कमांडेंट सुचित सिंह ने बताया कि एयर इंडिया के विमान संख्या एआई 696 से वाराणसी से मुंबई जा रहे स्विट्जरलैंड के नागरिक आंद्रे सिरिल के बैग की सिक्योरिटी होल्ड एरिया में स्कैनिंग की, जिसमें संदिग्ध उपकरण दिखाई दिया। बैग की तलाशी ली गई तो उसमें सैटेलाइट फोन मिला। भारत में सुरक्षा मानकों के अनुसार बिना पूर्व अनुमति सैटेलाइट फोन ले जाना प्रतिबंधित है। सीआईएसएफ ने यात्री को तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाबतपुर पुलिस चौकी को सौंप दिया। मामले की गंभीरता को देख इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी), लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (एलआइयू) और अन्य खुफिया एजेंसियां यात्री से पूछताछ कर रही है। अधिकारी यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि सैटेलाइट फोन किस उद्देश्य से लाया गया था और क्या इसके लिए कोई वैध अनुमति थी या नहीं। थानाध्यक्ष फूलपुर अतुल सिंह ने बताया कि विदेशी नागरिक के पासपोर्ट और वीजा की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने और एजेंसियों से क्लीयरेंस रिपोर्ट मिलने के बाद यात्री के खिलाफ होने वाली कानूनी कार्रवाई होगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 01, 2026, 00:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Varanasi News Today: विदेशी यात्री के बैग से मिला सैटेलाइट फोन, 50 लाख की रंगदारी में FIR; पढ़ें खबरें #CityStates #Varanasi #VaranasiNewsToday #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #SubahSamachar