Varanasi News Today: बेटे और पोतों ने बुजुर्ग को लाठी से पीटा, वाराणसी में दो लोगों की मौत; पढ़ें खबरें

Varanasi News:चौबेपुर के बरियासनपुर ड्योढ़ापर गांव में मांगलिक कार्यक्रम के दौरान चारपहिया की चपेट में आने से घायल श्याम प्यारी (65) की उपचार के दौरान सोमवार को मौत हो गई। बरियासनपुर ड्योढ़ा निवासी श्याम प्यारी रविवार शाम गांव में एक लड़की की छेकाई में गई थीं। समारोह में कुछ लोगों ने वाहन चालक से चाबी लेकर कार चलाना शुरू कर दिया। इस बीच वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और श्याम प्यारी चपेट में आकर घायल हो गईं। निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान 24 घंटे के बाद उनकी मौत हो गई। श्याम देवी का मायका सीवो चौबेपुर में है। श्याम के भाई व एशियाड ओलंपिक धावक गुलाब चंद पटेल की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। युवक की हुई मौत कपसेठी थाना क्षेत्र के चौकिया गांव में सोमवार रात संदिग्ध हाल में उमेश कुमार सिंह उर्फ बल्ली (45) की मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। चौकिया गांव में उमेश की घर पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी विकास कुमार मौर्य ने कहा पुलिस को सूचना नहीं दी गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 27, 2026, 07:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Varanasi News Today: बेटे और पोतों ने बुजुर्ग को लाठी से पीटा, वाराणसी में दो लोगों की मौत; पढ़ें खबरें #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar