Varanasi News Today: सीटीईटी...जेठानी व देवरानी अरेस्ट, हादसों में तीन लोगों की मौत; पढ़ें वाराणसी की खबरें

Varanasi News in Hindi:केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) में थाना सिंधोरा क्षेत्र स्थित सुभाष चन्द्र महाविद्यालय, चकरमा में आयोजित परीक्षा के दौरान कूटचित दस्तावेजों के जरिये दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने वाली जेठानी और असली अभ्यर्थी देवरानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रविवार आठ फरवरी, प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान कक्ष संख्या 05 में बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान आजमगढ़ निवासी अंजू यादव को पकड़ा गया। अंजू अपनी देवरानी अर्चना यादव की जगह परीक्षा देती पाई गई। पुलिस पूछताछ में अंजू यादव ने स्वीकार किया कि वह अर्चना यादव के स्थान पर परीक्षा दे रही थी। पुलिस ने अर्चना यादव (27) को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस जांच और पूछताछ में अंजू ने बताया कि अर्चना ने पढ़ाई में कमजोर होने के कारण अपने स्थान पर परीक्षा दिलाने की साजिश रची थी। आधार कार्ड में फोटो एडिट कर कूटचित दस्तावेज तैयार किए गए थे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 10, 2026, 00:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Varanasi News Today: सीटीईटी...जेठानी व देवरानी अरेस्ट, हादसों में तीन लोगों की मौत; पढ़ें वाराणसी की खबरें #CityStates #Varanasi #VaranasiNewsToday #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #SubahSamachar