Varanasi News Today: डिप्टी CM का करीबी बताकर ठगी के आरोपी को अग्रिम जमानत, पालतू कुत्ते से हमला कराया; खबरें

Varanasi News in Hindi:डिप्टी सीएम से करीबी संबंध होने की बात कहकर जमीन दिलाने और निवेश पर मोटा मुनाफा दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में आरोपित दो प्रॉपर्टी डीलरों को अदालत से राहत मिल गई। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (षष्ठम) आलोक कुमार की अदालत ने शेरूका चंदौली निवासी मृत्युंजय सिंह और धरमपुर बड़ागांव निवासी शिवकुमार को अग्रिम जमानत दे दी। अदालत ने आदेश दिया कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने की स्थिति में दोनों आरोपितों को एक-एक लाख रुपये की दो-दो जमानतें और बंधपत्र प्रस्तुत करने पर रिहा किया जाए। बड़ागांव थाना क्षेत्र के चन्द्रशेखर राजभर ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि मार्च 2023 में बाबतपुर में उनकी मुलाकात मृत्युंजय सिंह और शिवकुमार से हुई। संवाद दोनों ने स्वयं को रियल एस्टेट कारोबारी बताते हुए कहा कि वे जेबीएस प्रॉपर्टी प्राइवेट लिमिटेड और शक्ति कैपिटल नामक कंपनियों का संचालन करते हैं। साथ ही खुद को डिप्टी सीएम का करीबी बताकर बाबतपुर में जमीन दिलाने और निवेश पर बेहतर लाभ का भरोसा दिया था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 28, 2026, 11:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Varanasi News Today: डिप्टी CM का करीबी बताकर ठगी के आरोपी को अग्रिम जमानत, पालतू कुत्ते से हमला कराया; खबरें #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar