Varanasi News Today: वाराणसी में हादसे...तीन की मौत, सात लोग घायल, युवक पर बेल्ट-डंडे से हमला; पढ़ें खबरें
Varanasi News in Hindi:बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ पुलिस चौकी क्षेत्र में मंगलवार शाम सड़क हादसे में संविदा लाइनमैन की मौत हो गई। हादसा सातो महुआ पावर हाउस मोड़ के पास हुआ। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। बाबतपुर निवासी अजीत कुमार पटेल विद्युत उपकेंद्र पर संविदा लाइनमैन थे। बीते मंगलवार को वे काजीसराय बाजार में बिजली शिकायत का निस्तारण कर सातो महुआ उपकेंद्र लौट रहे थे। इसी दौरान पावर हाउस मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सेहमलपुर स्थित न्यू लक्ष्मी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उधर, मिर्जामुराद के रूपापुर सर्विस लेन पर मंगलवार को बोलेरो ने साइकिल सवार दो छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों छात्र घायल हो गए। घायलों की पहचान शिवरामपुर मिर्जामुराद निवासी आयुष यादव और अंश यादव के रूप में हुई। दोनों सगे भाई हैं और साइकिल से रूपापुर से कोचिंग में पढ़ने गए थे। क्लास खत्म होने के बाद दोनों घर लौट रहे थे। सर्विस लेन पर गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। दूसरी तरफ, लोहता के थाना क्षेत्र के सुरही गांव में अकेलवा लहरतारा मार्ग पर नशे में धुत्त ऑटो चालक ने सड़क किनारे खड़े चार लोगों को टक्कर मार दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। ऑटो को पुलिस ने कब्जे में लिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 04, 2026, 08:06 IST
Varanasi News Today: वाराणसी में हादसे...तीन की मौत, सात लोग घायल, युवक पर बेल्ट-डंडे से हमला; पढ़ें खबरें #CityStates #Varanasi #VaranasiNewsToday #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #SubahSamachar
