Varanasi News Today: वाराणसी में हादसे...तीन की मौत, दो करोड़ की ठगी में पूर्व मैनेजर गिरफ्तार; पढ़ें खबरें

Varanasi News in Hindi:लंका पुलिस ने होटल प्रकाश पैलेस के पूर्व मैनेजर हिमांशु गुप्ता को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ट्रैवल में गाड़ियां चलाने के नाम पर लोगों से उनकी गाड़ियां लेकर कम दाम में बेचकर दो करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि आरोपी मूल रूप से सफदरजंग इंक्लेव साउथ वेस्ट दिल्ली का रहने वाला है। वर्तमान में रोहित नगर, नरिया में रह रहा था। होटल में मैनेजर रहते हुए उसने लोगों को झांसे में लेकर उनकी गाड़ियां ट्रैवल में चलाने और हर महीने तय रकम देने का लालच दिया। इसके बाद वह गाड़ियों को चोरी-छिपे बेच देता था। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ लंका थाने में नौ और कानपुर के चकेरी थाने में तीन प्राथमिकी दर्ज हैं। 20 दिन से लगातार शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ने उसे लंका क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सात गाड़ियां बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिया है। आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट व संपत्ति जब्ती की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी का कानपुर की एक युवती से प्रेम संबंध है और उसे लाखों रुपये दे चुका था। थाना प्रभारी निरीक्षक लंका राजकुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी के आपराधिक इतिहास और धोखाधड़ी के मामलों की जांच की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 13, 2026, 01:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Varanasi News Today: वाराणसी में हादसे...तीन की मौत, दो करोड़ की ठगी में पूर्व मैनेजर गिरफ्तार; पढ़ें खबरें #CityStates #Varanasi #VaranasiNewsToday #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar