Varanasi News: गेहूं व चना दाल की 4 गाड़ी से वसूले 6.77 लाख रुपये मंडी शुल्क, कर रहे थे टैक्स चोरी; कार्रवाई

Varanasi News: वाराणसी जिले से अवैध रूप से बिना कागजात और मंडी शुल्क अदा किए कृषि उत्पादों को दूसरे राज्यों में भेजे जाने के मामले में मंडी परिषद ने बड़ी कार्रवाई की है। गठित सचल दस्ते ने हरहुआ चौराहे पर अभियान चलाकर तीन ट्रक गेहूं और एक ट्रक चना पकड़ लिया। बाद में सभी वाहनों को पहड़िया मंडी लाया गया, जहां मंडी सभापति एवं एडीएम सिटी की ओर से जुर्माना लगाने के बाद ट्रकों को छोड़ा गया। मंडी उपनिदेशक प्रशासन एवं विपणन संजय कुमार सिंह ने बताया कि विभाग को लगातार सूचना मिल रही थी कि बड़े पैमाने पर कृषि उपज बिना वैध कागजात और मंडी शुल्क जमा किए जिले से दूसरे राज्यों तथा जिलों में भेजी जा रही है। इसे गंभीरता से लेते हुए मंडी सचिव महेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सचल दल का गठन किया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 15, 2026, 23:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Varanasi News: गेहूं व चना दाल की 4 गाड़ी से वसूले 6.77 लाख रुपये मंडी शुल्क, कर रहे थे टैक्स चोरी; कार्रवाई #CityStates #Varanasi #Prayagraj #TaxChori #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #SubahSamachar