Varanasi News: आंधी-बारिश से वाराणसी में दीवार भरभराकर गिरी, कई मजदूर दबे; NDRF ने शुरू किया बचाव कार्य
UP News: वाराणसी में चौकाघाट–हुकुलगंज मार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया। तेज आंधी और बारिश के दौरान तीन मंजिला एक मकान की करीब 15 फीट लंबी दीवार भरभराकर बगल में स्थित सबमर्सिबल रिपेयरिंग कारखाने पर गिर गई। हादसे के समय कारखाने में काम कर रहे पांच से छह मजदूर दीवार के भारी मलबे के नीचे दब गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से चार मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला गया। मलबे से बाहर निकले मजदूर पवन ने बताया कि सभी लोग कारखाने में काम कर रहे थे, तभी तेज बारिश और हवा के बीच अचानक जोरदार आवाज हुई और बगल के मकान की दीवार सीधे टीनशेड पर आ गिरी, जिससे सभी लोग दब गए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 29, 2026, 17:53 IST
Varanasi News: आंधी-बारिश से वाराणसी में दीवार भरभराकर गिरी, कई मजदूर दबे; NDRF ने शुरू किया बचाव कार्य #CityStates #Varanasi #Ndrf #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #SubahSamachar
