Varanasi Weather: सामान्य से 5.5 डिग्री ऊपर काशी का पारा, 20 किमी/घंटे की रफ्तार से चलीं हवाएं; जानें अपडेट

UP Weather: मानसून की दस्तक में हो रही देरी के बीच काशी इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। जून के अंतिम सप्ताह में भी तीखी धूप और गर्म पछुआ हवाएं लोगों को बेहाल कर रही हैं। रविवार को वाराणसी एक बार फिर देश और उत्तर प्रदेश के सबसे गर्म शहरों में शामिल रहा। मौसम विभाग के अनुसार बांदा में 42.6 डिग्री सेल्सियस और प्रयागराज में 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि वाराणसी का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 5.5 डिग्री अधिक है। दिनभर करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली पछुआ हवा ने गर्मी का असर और बढ़ा दिया। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई और यह 30.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम है। इसके बावजूद रात में उमस और गर्मी बनी रही। भदोही में 31.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के बाद वाराणसी प्रदेश की दूसरी सबसे गर्म रात वाला शहर रहा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 22, 2026, 09:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Varanasi Weather: सामान्य से 5.5 डिग्री ऊपर काशी का पारा, 20 किमी/घंटे की रफ्तार से चलीं हवाएं; जानें अपडेट #CityStates #Varanasi #Ballia #VaranasiWeatherToday #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar