Varanasi News: काल भैरव मंदिर परिसर से 11 गिरफ्तार, अवैध वसूली और मारपीट का आरोप; अब जारी रहेगा अभियान

Varanasi News: वाराणसी के प्रसिद्ध काल भैरव मंदिर परिसर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मंदिर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सहायक पुलिस आयुक्त विजय प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार लोगों पर मंदिर परिसर और आसपास श्रद्धालुओं से अवैध वसूली करने, मारपीट करने तथा बिना अनुमति दुकानें लगाकर अव्यवस्था फैलाने का आरोप है। पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग फूल-माला और पूजा सामग्री बेचने के नाम पर श्रद्धालुओं को जबरन रोकते और उनसे अधिक पैसे वसूलते हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 25, 2026, 09:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Varanasi News: काल भैरव मंदिर परिसर से 11 गिरफ्तार, अवैध वसूली और मारपीट का आरोप; अब जारी रहेगा अभियान #CityStates #Varanasi #Sonebhadra #KaalBhairavMandirVaranasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #SubahSamachar