वाराणसी-मुंबई स्पाइसजेट सेवा बंद: अंतिम उड़ान में 428 यात्रियों ने किया सफर, मायानगरी जाने को करना होगा ये काम

Varanasi-Mumbai SpiceJet Service:बाबतपुर वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से स्पाइसजेट की मुंबई वाराणसी मुंबई विमान सेवा गुरुवार से बंद हो गई। कंपनी द्वारा इस रूट पर संचालित अंतिम उड़ान में दोनों दिशाओं में कुल 428 यात्रियों ने यात्रा की। इस सेवा के बंद होने के साथ ही वाराणसी एयरपोर्ट से स्पाइसजेट एयरलाइंस की सभी उड़ानों का संचालन पूरी तरह समाप्त हो गया है। जानकारी के अनुसार, स्पाइसजेट की उड़ान संख्या एसजी 505 निर्धारित समयानुसार दोपहर 2:35 बजे के बजाय 3:15 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान भरकर वाराणसी के लिए रवाना हुई और निर्धारित समय 4:25 बजे के बजाय लगभग एक घंटे विलंब से शाम 5:30 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंची। इस विमान में 213 यात्री सवार थे। वहीं वाराणसी से मुंबई के लिए संचालित अंतिम उड़ान एसजी 506 ने 215 यात्रियों को लेकर निर्धारित समय शाम 5:25 बजे के बजाय 6:13 बजे उड़ान भरी। स्पाइसजेट की यह सेवा पिछले कुछ समय से वाराणसी और मुंबई के बीच नियमित रूप से संचालित हो रही थी। एयरलाइन के शेड्यूल के अनुसार एसजी-505 मुंबई से प्रस्थान कर वाराणसी पहुंचती थी, जबकि एसजी-506 वाराणसी से मुंबई के लिए उड़ान भरती थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 25, 2026, 22:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




वाराणसी-मुंबई स्पाइसजेट सेवा बंद: अंतिम उड़ान में 428 यात्रियों ने किया सफर, मायानगरी जाने को करना होगा ये काम #CityStates #Varanasi #Spicejet #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar