वाराणसी: मोकामा विधायक अनंत सिंह को शहर में नहीं मिली एंट्री, सिंहद्वार पर समर्थक मायूस; पहुंची लंका पुलिस

बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह के काफिले को कमिश्नरेट पुलिस ने शुक्रवार की शाम शहर में एंट्री नहीं करने दी। धनतेरस और यातायात व्यवस्था का हवाला देकर पुलिस ने काफिले को रोका और सिर्फ पांच वाहनों के साथ बीएचयू सिंहद्वार तक पहुंचने की अनुमति दी। काफिले में चल रही लगभग 400 गाड़ियों को छोड़कर अनंत सिंह बीएचयू के लंका स्थित सिंहद्वार आने को तैयार नहीं हुए। इस दौरान बीएचयू सिंहद्वार पर मालवीय प्रतिमा के पास छात्रों और समर्थकों की ओर से पहले से तैयारियां की गई थीं। अनंत सिंह के नहीं आने से शहर के समर्थक मायूस हो गए। बिहार के चर्चित विधायक अनंत सिंह सुबह पटना से अपने 400 गाड़ियों के काफिले के साथ प्रयागराज स्थित अपने मित्र के यहां जाने के लिए रवाना हुए। रास्ते में काफिले में गाड़ियों की संख्या बढ़ती गई। बीएचयू के लंका स्थित मालवीय प्रतिमा पर माल्यार्पण की तैयारियां थीं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 06, 2026, 23:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




वाराणसी: मोकामा विधायक अनंत सिंह को शहर में नहीं मिली एंट्री, सिंहद्वार पर समर्थक मायूस; पहुंची लंका पुलिस #CityStates #Crime #Varanasi #AnantSingh #MokamaMla #SinghDwar #LankaPolice #SubahSamachar