वाराणसी: छात्राओं के बीच गूंजा खाकी का संदेश, नारी शक्ति के बीच सुरक्षा; सतर्कता और जागरूकता पर जोर

शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को अमर उजाला की ओर से शहर के आठ प्रमुख शिक्षण संस्थानों में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं और पुलिस के बीच संवाद हुआ। बीएचयू के महिला महाविद्यालय, सनबीम वरुणा, संत अतुलानंद कान्वेंट स्कूल कोईराजपुर, वाराणसी पब्लिक स्कूल लोहता, डीएवी पीजी कॉलेज, आर्य महिला नागर मुरारका इंटर कॉलेज, राज मैनेजमेंट कॉलेज बाबतपुर और त्रिपदा पब्लिक स्कूल बड़ागांव में पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने हक, अधिकार और सुरक्षा से जुड़े सवाल भी पूछे। अच्छे सवाल करने वाली छात्राओं का उत्साहवर्धन भी किया गया। साइबर अपराध और यातायात नियमों के बारे में बताया सनबीम वरुणा में अपर पुलिस उपायुक्त (महिला अपराध) नम्रिता श्रीवास्तव ने कहा कि अपने अधिकारों के बारे में जानें। किसी से डरें नहीं, शर्म छोड़ें और खुलकर बात रखें। सोशल मीडिया पर अपरिचितों से दूरी बनाएं। खुद भी सजग रहें और परिवार के अन्य सदस्यों को भी साइबर अपराध के प्रति जागरूक करें। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अनुपमा मिश्रा ने किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 17, 2026, 14:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




वाराणसी: छात्राओं के बीच गूंजा खाकी का संदेश, नारी शक्ति के बीच सुरक्षा; सतर्कता और जागरूकता पर जोर #CityStates #Jaunpur #Varanasi #WomenSafety #StudentAwareness #PoliceAwareness #SubahSamachar