वाराणसी: बैंक में लाइसेंसी रिवॉल्वर से चली गोली, महिला संविदा कर्मचारी घायल; इस लापरवाही से दब गया ट्रिगर
शिवपुर के चांदमारी के क्राइस्ट नगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में लाइसेंसी रिवॉल्वर से अचानक गोली चल गई जो बैंक में संविदा पर कार्यरत कर्मचारी अनुराधा त्रिपाठी के दाहिने पैर में घुटने के नीचे लगी। घायल कर्मचारी को उपचार के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार जौनपुर जिले के सुजानगंज थाना क्षेत्र के हिम्मतनगर निवासी संजीव शुक्ला शुक्रवार को अपने बैंक खाते से संबंधित काम के सिलसिले में दोपहर करीब 2:30 बजे शाखा पहुंचे थे। संजीव शुक्ला एनएचआई कंपनी में महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। बैंक में प्रवेश के दौरान उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर गार्ड को सौंप दी थी। गार्ड ने रिवॉल्वर को बैंक में रखी मेज की दराज में रख दिया। इसी दौरान करीब 2:40 बजे अनुराधा त्रिपाठी ने किसी काम से दराज खोली। तभी रिवॉल्वर नीचे गिर गई और अचानक गोली चल गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 17, 2026, 13:57 IST
वाराणसी: बैंक में लाइसेंसी रिवॉल्वर से चली गोली, महिला संविदा कर्मचारी घायल; इस लापरवाही से दब गया ट्रिगर #CityStates #Jaunpur #Varanasi #BankFiring #LicensedRevolver #WomanEmployee #SubahSamachar
