Varanasi News: काशी में 51 लीटर दूध से मां गंगा का दुग्धाभिषेक, चढ़ाई चुनरी; आस्था का दिखा संगम
जय श्री कृष्णा फाउंडेशन (जेएसके) के 16वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय पंचामृत उत्सव-2026 के दूसरे दिन श्रद्धा, सेवा और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। जेएसके परिवार के सदस्यों ने दशाश्वमेध और शीतला घाट पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इस दौरान 51 लीटर दूध से मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया गया और 51 साड़ियां अर्पित कर चुनरी मनोरथ संपन्न किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मां शीतला के दर्शन-पूजन किए। सुबह की शुरुआत मानव सेवा के संकल्प के साथ हुई। संस्था के संस्थापक संजीव अग्रवाल के नेतृत्व में करीब 150 सदस्यों ने दशाश्वमेध घाट स्थित खिचड़ी बाबा मंदिर के पास प्रदीप मल्होत्रा और हरे कृष्ण कक्कड़ के संयोजन में भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान लगभग 500 श्रद्धालुओं और जरूरतमंदों को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में अरविंद जैन, रमेश सेठ, डॉ. वीरेंद्र केशरी, प्रदीप उपाध्याय, धर्मेंद्र दूबे सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। इससे पहले शुक्रवार रात त्रिदेव मंदिर में मां लक्ष्मी का विशेष पूजन किया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 05, 2026, 15:26 IST
Varanasi News: काशी में 51 लीटर दूध से मां गंगा का दुग्धाभिषेक, चढ़ाई चुनरी; आस्था का दिखा संगम #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
