Varanasi News: डीएम पहुंचे एसएसपीजी हॉस्पिटल, कहा- अभियान चलाकर काम करें पूरा; परिसर का किया निरीक्षण

डीएम सत्येंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को एसएसपीजी परिसर में 315.48 करोड़ की लागत से बन रहे 500 बेडेड मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हाईटेक अस्पताल के कार्यों का निरीक्षण किया। कार्यों की जानकारी ली और इसके बाद डॉक्टरों के साथ बैठक की। बैठक में डीएम को बताया गया कि निर्माण कार्य के दौरान एसएसपीजी के मरीजों को बिना किसी परेशानी के मंडलीय महिला चिकित्सालय परिसर में बने नवनिर्मित एमएच विंग में शिफ्ट किया जाएगा। डीएम ने एक माह के अंदर अग्नि और विद्युत सुरक्षा के समुचित व्यवस्था आदि सुनिश्चित किए जाने हेतु उपकरण लगाए जाने हेतु निर्देशित किया गया। वार्डों में सभी बेड पर सेंट्रलाइज्ड ऑक्सीजन आपूर्ति व्यवस्था के साथ ही टॉयलेट शौचालय और पेयजल की व्यवस्था कराए जाने हेतु भी कार्यवाही संस्था को निर्देशित किया गया। निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराए जाने हेतु समुचित पावर के जनरेटर की भी व्यवस्था होगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 02, 2026, 22:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Varanasi News: डीएम पहुंचे एसएसपीजी हॉस्पिटल, कहा- अभियान चलाकर काम करें पूरा; परिसर का किया निरीक्षण #CityStates #Varanasi #VaranasiDm #SspgHospitalVaranasi #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar