वाराणसी: प्रधानमंत्री आवास के निर्माण को लेकर विवाद, 16 लोगों पर प्राथमिकी; तथ्यों के आधार पर कार्रवाई

वाराणसी में शिवपुर थाना क्षेत्र के कानूडीह (सरसवां) गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण को लेकर विवाद हो गया। निर्माण कार्य रोकने का विरोध करने पर मारपीट के आरोप में पुलिस ने 16 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कानूडीह गांव निवासी रामलाल को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ है। रामलाल के अनुसार, वह अपनी आराजी में आवास का निर्माण करा रहे थे। आरोप है कि एक अक्तूबर को पूर्वाह्न करीब 11 बजे कुछ लोग निर्माण स्थल पर पहुंचे और जबरन निर्माण कार्य रुकवा दिया। रामलाल ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 02, 2026, 22:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




वाराणसी: प्रधानमंत्री आवास के निर्माण को लेकर विवाद, 16 लोगों पर प्राथमिकी; तथ्यों के आधार पर कार्रवाई #CityStates #Varanasi #Shivpur #Kanudih #Sarsawan #VaranasiNews #SubahSamachar