Varanasi News: समय सीमा बीती, 386 में से 309 नाले ही हो पाए साफ; करीब 20 प्रतिशत कार्य अभी भी अधूरा
मानसून के आगमन से पहले शहर की जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए चलाया जा रहा नाला सफाई अभियान निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा नहीं हो सका है। नगर निगम 15 जून तक सभी नालों की सफाई का लक्ष्य हासिल करने में असफल रहा। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार शहर के कुल 386 नालों में से अब तक केवल 309 नालों की सफाई हो सकी है, जो कुल लक्ष्य का लगभग 80 प्रतिशत है। करीब 20 प्रतिशत कार्य अभी भी अधूरा पड़ा है। नगर निगम के दावों के बावजूद शहर के कई हिस्सों में नाले पूरी तरह साफ नहीं हो पाए हैं। विशेष रूप से संकटमोचन मंदिर मार्ग स्थित नगवां नाले की सफाई अभी अधूरी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सफाई पूरी नहीं हुई तो बरसात के दौरान पानी की निकासी प्रभावित हो सकती है और बैकफ्लो की समस्या उत्पन्न हो सकती है। बाहरी क्षेत्रों के कई नालों की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 18, 2026, 23:32 IST
Varanasi News: समय सीमा बीती, 386 में से 309 नाले ही हो पाए साफ; करीब 20 प्रतिशत कार्य अभी भी अधूरा #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
