Varanasi News: डीआईजी कार्यालय की सरकारी भूमि हड़पने की कोशिश, छह पर प्राथमिकी; लेखपाल की तहरीर पर एक्शन

Varanasi News: पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) कार्यालय एवं सरकारी आवास से संबंधित उत्तर प्रदेश राज्य संपत्ति की भूमि को कथित रूप से फर्जी और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर निजी नाम पर दर्ज कराने के प्रयास का मामला सामने आया है। क्षेत्रीय लेखपाल ऋषि दुबे की तहरीर पर कैंट थाने में छह नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, नगर निगम के असेसमेंट रजिस्टर में डीआईजी कॉलोनी स्थित भवन संख्या एस-8/108 ए-3 (आराजी संख्या-93) पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय एवं सरकारी आवास के रूप में दर्ज है। आरोप है कि पहले स्वर्गीय आनंद अग्रवाल ने नगर निगम को गुमराह कर संपत्ति का नामांतरण अपने नाम करा लिया था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 03, 2026, 01:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Varanasi News: डीआईजी कार्यालय की सरकारी भूमि हड़पने की कोशिश, छह पर प्राथमिकी; लेखपाल की तहरीर पर एक्शन #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar