Varanasi News: उपश्रमायुक्त से मिले एसोसिएशन के पदाधिकारी, दूर हुई चिंता; इस समस्या पर बातचीत
Varanasi News: इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और द स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उपश्रमायुक्त महेश कुमार पांडे से मुलाकात की। सरकार की ओर से लागू थर्ड पार्टी ऑडिट के प्रावधानों पर उद्यमियों की चिंताओं को दूर किया। उप श्रमायुक्त ने जोखिम श्रेणियों के तहत ऑडिट नियमों को स्पष्ट किया। बताया कि 20 कर्मचारियों से कम नियोजित करने वाले कारखानों को श्रम कानूनों में पंजीकरण की जरूरत नहीं है। 40 से कम श्रमिक वाले कारखाने कम जोखिम श्रेणी में हैं, जिनमें स्व प्रमाणन की व्यवस्था है। ऐसे कारखानों में पांच साल में एक बार रैंडम निरीक्षण होगा, जिसकी सूचना 48 घंटे पहले दी जाएगी। यह निरीक्षण पंजीकृत कारखानों के केवल 20 फीसदी में किया जाएगा। गैर-खतरनाक प्रकृति के वे कारखाने जिनमें 40 से अधिक लेकिन 100 से कम कर्मचारी हैं, मध्यम जोखिम में होंगे। इन्हें थर्ड पार्टी ऑडिट कराना होगा, जिसकी रिपोर्ट 48 घंटे में पोर्टल पर अपलोड होगी। संतोषजनक रिपोर्ट पर तीन साल तक कोई निरीक्षण नहीं होगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 09:00 IST
Varanasi News: उपश्रमायुक्त से मिले एसोसिएशन के पदाधिकारी, दूर हुई चिंता; इस समस्या पर बातचीत #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
