Varanasi News: पति की हत्या के बाद अंतिम संस्कार का आरोप, FIR का आदेश; शरीर नीला होता देख गहराया था संदेह
पति की हत्या कर परिजनों को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार करने के आरोपों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने गंभीर माना है। साथ ही पत्नी रानीपुर निवासी नंदनी, प्रयागराज निवासी दीपक सागर और ककरमत्ता निवासी गायत्री के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष कुमार की अदालत ने यह आदेश शिवपुरवा निवासी रजनी देवी की ओर से दाखिल प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद पारित किया। वादिनी के पुत्र राजकुमार की शादी 2015 में रानीपुर निवासी नंदनी से हुई थी। दोनों का सात साल का बेटा है। आरोप है कि 9 साल से नंदनी पति और उसके परिवार से अलग रह रही थी। वह पति से अकसर विवाद करती थी। पांच अप्रैल को राजकुमार की संदिग्ध कारणों से मृत्यु हो गई। नंदनी ने किसी को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक का शरीर नीला पड़ गया था, जिससे मौत को लेकर संदेह और गहरा गया। रजनी देवी ने आरोप लगाया कि उनकी बहू का किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध था और उसी के चलते उसने राजकुमार की हत्या कर दी। आरोप है कि साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 11, 2026, 12:49 IST
Varanasi News: पति की हत्या के बाद अंतिम संस्कार का आरोप, FIR का आदेश; शरीर नीला होता देख गहराया था संदेह #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
