Varanasi News: चार्टर नाइट में 43 पूर्व अध्यक्षों का सम्मान, 266 बेटियों को छात्रवृत्ति; कई संगठनों का जुटान

Varanasi News: जेसीआई काशी शिवा ने महमूरगंज स्थित एक होटल में चार्टर नाइट का आयोजन किया। संस्था की 43 वर्षों की यात्रा के उत्सव को उल्लास से मनाया। 43 पूर्व अध्यक्षों के योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि देवेश मेहरोत्रा ने कहा कि जेसीआई व्यक्तित्व निर्माण की एक सशक्त पाठशाला है। मुख्य वक्ता जेसीआई संजय कपूर ने युवाओं से नेतृत्व की चुनौतियों को स्वीकार करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि योगेश नारायण सिंह ने नैतिक मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्व पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष जेसी उत्कर्ष बरनवाल ने सभी पूर्व अध्यक्षों का अभिनंदन किया। उन्होंने युवा सदस्यों से इस विरासत को समृद्ध बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। स्वागत सचिव श्याम जालान ने किया। इस मौके पर विकास मेहरा, ज्योति भारद्वाज आदि रहीं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 13, 2026, 11:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Varanasi News: चार्टर नाइट में 43 पूर्व अध्यक्षों का सम्मान, 266 बेटियों को छात्रवृत्ति; कई संगठनों का जुटान #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar