UP News: शाहजहांपुर में वंदे भारत ट्रेन का ठहराव शुरू, देहरादून और हरिद्वार का सफर हुआ आसान
लखनऊ से देहरादून जाने वाली 22545 वंदे भारत एक्सप्रेस का शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव बुधवार से शुरू हो गया। सुबह 7:34 बजे राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष केसी मिश्रा आदि ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। राज्यसभा सांसद ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस का स्टॉपेज होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। उनका देहरादून और हरिद्वार जाना आसान होगा। पहले लोग हरिद्वार जाकर एक ही दिन में नहीं लौट पाते थे। अब यह सफर आसान हो गया है। सुबह में जाकर शाम तक आसानी से वापसी हो सकती है। सफर के लिए यह ट्रेन काफी सुरक्षित है। केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के प्रतिनिधि कौशल मिश्रा ने कहा कि यह ट्रेन लाइफ लाइन साबित होगी। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, डीपी सिंह, मंडल रेल प्रबन्धक विनीता श्रीवास्तव, सीनियर डीसीएम महेश यादव, सीएमआई एसके ठाकुर, सीएचआई त्रिलोक चंद्र आदि मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 03, 2026, 10:14 IST
UP News: शाहजहांपुर में वंदे भारत ट्रेन का ठहराव शुरू, देहरादून और हरिद्वार का सफर हुआ आसान #CityStates #Shahjahanpur #UttarPradesh #VandeBharatTrain #ShahjahanpurRailwayStation #Train #Railway #SubahSamachar
