Valentine Day: हिंदू लड़कियों से गलत हरकत की तो 'समुचित इलाज' करेंगा बजरंग दल, वैलेंटाइन पर VHP ने दी चेतावनी

वेलेंटाइन डे पर अश्लीलता फैलाने वालों को विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने कड़ी चेतावनी दी है। विहिप ने कहा है कि वैलेंटाइन डे के नाम पर किसी भी तरह की अश्लीलता स्वीकार नहीं की जाएगी और गलत हरकत करने वालों का बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ता 'समुचित इलाज' करेंगे। वैलेंटाइन डे के नाम पर अपनी असली पहचान छिपाकर लव जिहाद करने वालों को भी कड़ी चेतावनी दी गई है। ऐसे लोगों से पुलिस के सहयोग से कड़ाई से निपटा जाएगा। विहिप ने स्पष्ट किया है कि वह किसी त्योहार या परम्परा के विरुद्ध नहीं है, लेकिन वेलेंटाइन डे के नाम पर सार्वजानिक स्थलों पर अश्लीलता और अपनी पहचान छिपाकर सोची समझी साजिश करने वालों के खिलाफ है। विहिप की ऐसी अपीलों पर पूर्व में खूब विवाद होता रहा है। विश्व हिंदू परिषद के इंद्रप्रस्थ (दिल्ली) प्रांत के मंत्री सुरेंद्र गुप्ता ने वैलेंटाइन डे पर कहा कि लंबे समय से भारतीय धर्म-संस्कृति के विरुद्ध एक साजिश की जा रही है। तरह-तरह के स्वांग रचकर हिंदू धर्म, परंपरा और संस्कृति को नष्ट भ्रष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। वैलेंटाइन डे के नाम पर भी कुछ लोग अश्लीलता फैलाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपनी पहचान छिपाकर हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाते हैं और बाद में उनका तरह-तरह से शोषण करते हैं। सुरेन्द्र गुप्ता ने हिंदू समाज को सचेत करते हुए कहा कि प्रेम की आड़ में 'लव जिहाद' का एक बड़ा षड्यंत्र चल रहा है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी हिंदू लड़की को सहायता की आवश्यकता हो, या कोई विधर्मी उसे प्रताड़ित कर रहा हो, तो वह बिना संकोच बजरंग दल या विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं से संपर्क कर सकती हैं। ऐसी लड़कियों की पहचान गुप्त रखते हुए उन्हें पूरी सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि हिंदू लड़कियों से अभद्रता करने वाले लोगों का संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा 'समुचित इलाज' किया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 13, 2026, 14:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Valentine Day: हिंदू लड़कियों से गलत हरकत की तो 'समुचित इलाज' करेंगा बजरंग दल, वैलेंटाइन पर VHP ने दी चेतावनी #IndiaNews #National #VishwaHinduParishad #ValentineDay #Vhp #BajrangDal #SubahSamachar