Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी के सामने नई चुनौती 10वीं की बोर्ड परीक्षा; क्या कम अटेंडेंस का पड़ेगा असर?
Vaibhav Suryavanshi: कम उम्र में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पहचान बनाने वाले युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी अब एक अलग तरह की चुनौती का सामना करने वाले हैं। मैदान पर तेज शॉट्स खेलने वाले इस खिलाड़ी को इस साल कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा भी देनी है। हाल ही में उनका एडमिट कार्ड जारी हुआ, जिससे पढ़ाई और क्रिकेट के बीच संतुलन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। खबरों के अनुसार 17 फरवरी से शुरू होने वाली सीबीएसई परीक्षाओं के बीच उन्हें अकादमिक जिम्मेदारियों को भी निभाना होगा। रिपोर्ट्स बताती हैं कि उनका एग्जाम सेंटर समस्तीपुर के एक निजी स्कूल में तय किया गया है, जबकि वह ताजपुर क्षेत्र के एक अन्य विद्यालय के छात्र हैं। ऐसे में यह सवाल भी उठ रहा है कि व्यस्त क्रिकेट शेड्यूल के बावजूद क्या वे नियमित परीक्षा प्रक्रिया का हिस्सा बन पाएंगे
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 13, 2026, 10:38 IST
Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी के सामने नई चुनौती 10वीं की बोर्ड परीक्षा; क्या कम अटेंडेंस का पड़ेगा असर? #Education #National #VaibhavSuryavanshi #Cbse #BoardExams2026 #SubahSamachar
