वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित ने पति पर फिर लगाए बेवफाई के इल्जाम, बोलीं- दो औरतों के साथ अय्याशी…
सोशल मीडिया पर वड़ा पाव गर्ल के नाम से मशहूर हुई चंद्रिका दीक्षित आगे चलकर इंफ्लुएंसर बन गईं। साथ ही बिग बॉस ओटीटी 3 में भी नजर आईं। इन दिनों वह पति के साथ वैवाहिक विवाद को लेकर चर्चा में हैं। चंद्रिका ने पति पर धोखा देने के आरोप पहले लगाए थे। अब इसी मामले पर वह खुलकर बोली हैं। जानिए, अपने पति को लेकर क्या बोलीं चंद्रिका दीक्षित। अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बाेलीं चंद्रिका सिद्धार्थ कानन के पॉडकास्ट में चंद्रिका दीक्षित इमोशनल नजर आईं। वह कहती हैं, उसने (पति) पता नहीं गुस्से मे बोला लेकिन कहा कि दो-दो औरतों के साथ अय्याशी कर रहा है। मैं उन औरतों का नाम तक नहीं जानती हूं, ना जानना चाहती हूं। मैं अपने पति के बारे में जानती हूं। मैं उसकी जिंदगी में आने वाली पहली लड़की थी, उसने हर बात मुझसे शेयर की। अब वह किसी और से यह बातें शेयर कर रहा है तो मुझे बुरा लगेगा ही। इस तरह एक बार फिर चंद्रिका ने पति द्वारा धोखा दिए जाने की बात को जगजाहिर किया है। View this post on Instagram A post shared by Siddharth R Kannan (@sid_kannan) पहले भी कंट्रोवर्सी से घिरी रही हैं चंद्रिका जब चंद्रिका वड़ा पाव बेचकर सोशल मीडिया पर पॉपुलर हुई थीं तो इस दौरान कई लोगों से उनका झगड़ा हुआ। यह झगड़े भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहे। इसी वजह से चंद्रिका पॉपुलर हुईं। वह इंफ्लुएंसर के तौर पर एक्टिव हो गईं। बाद में वह बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में भी दिखीं। इंस्टाग्राम पर भी चंद्रिका के 5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, वह फनी रील्स भी बनाती हैं। हाल ही में पति से झगड़े के बाद वह एक शख्स के साथ इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाती हैं। सोशल मीडिया यूजर्स को लगता है कि चंद्रिका जल्द ही पति से अपना रिश्ता खत्म करके नए शख्स के साथ शादी करेंगी। लेकिन इस बारे में चंद्रिका की तरफ से अभी कुछ नहीं कहा गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 04, 2026, 20:18 IST
वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित ने पति पर फिर लगाए बेवफाई के इल्जाम, बोलीं- दो औरतों के साथ अय्याशी… #Entertainment #National #VadaPavGirl #VadaPavGirlChandrikaDixit #ChandrikaDixit #ChandrikaDixitHusband #ChandrikaDixitHusbandInfidelity #WhoIsChandrikaDixit #ChandrikaDixitNetworth #SubahSamachar
