उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज दून समेत सात जिलों में बारिश के आसार, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी
उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में शनिवार को मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत सात जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। जबकि 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का भी अनुमान है। देहरादून: शहर से देहात तक खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई प्रतिष्ठानों पर मारे छापे, जारी किए नोटिस केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 24 अक्तूबर को देहरादून समेत टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान है। आने वाले दिनों की बात करें तो 26 अक्तूबर तक प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद महीने के आखिरी दिनों में मौसम शुष्क रहेगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 23, 2026, 23:11 IST
उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज दून समेत सात जिलों में बारिश के आसार, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #UttarakhandWeatherUpdate #UttarakhandWeather #Rainfall #Snowfall #WeatherUpdate #SubahSamachar
