Uttarakhand Weather: आज पहाड़ों पर तूफान चलने का अलर्ट, मैदान में भी बदलेगा मौसम, 27 मार्च तक का जानें अपडेट

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में सोमवार को तेज तूफान चलने की संभावना है। हालांकि मैदानी इलाकों में भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 23 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले में बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया। ये भी पढे़ंKedarnath Dham:बर्फबारी के बाद सफेद चादर से ढकी केदार घाटी, बैरकों से बर्फ साफ करने में जुटे जवान, वीडियो मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों की बात करें तो 27 मार्च तक प्रदेश भर में मौसम बदला-बदला रहेगा। रविवार के आंकड़ों की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कमी के साथ 27.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री कमी के साथ 12.6 डिग्री रहा। जबकि पर्वतीय इलाकों के तापमान में ज्यादा कमी देखने को मिली।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 23, 2026, 07:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Uttarakhand Weather: आज पहाड़ों पर तूफान चलने का अलर्ट, मैदान में भी बदलेगा मौसम, 27 मार्च तक का जानें अपडेट #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #UttarakhandWeatherNews #Weather #Mountains #UttarakhandNews #SubahSamachar