Uttarakhand: यूपीसीएल कर्मचारियों को गंभीर बीमारियों के इलाज में बड़ी राहत, मिलेंगी ये सुविधाएं

यूपीसीएल ने नियमित कर्मचारियों व अधिकारियों को बड़ी राहत दी है। अब 10 गंभीर बीमारियों में उन्हें इलाज के लिए 70 प्रतिशत तक चिकित्सा अग्रिम (मेडिकल एडवांस) मिलेगा। इस संबंध में आदेश जारी हो गया है। यूपीसीएल प्रबंधन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक छह गंभीर बीमारियों के अलावा अन्य बीमारियों और उन सभी बीमारियों, जिनके इलाज में 10 लाख रुपये से अधिक का खर्च आ रहा हो, में इलाज के लिए अनुमानित खर्च का 70 प्रतिशत मेडिकल एडवांस मिलेगा। पूर्व में छह बीमारियां इसमें शामिल थीं, जिनमें चार श्रेणियां और जोड़ दी गई हैं। जारी आदेश के मुताबिक, अब हृदय की बाईपास सर्जरी, वाल्व प्रतिस्थापन, पेसमेकर लगवाना, किडनी ट्रांसप्लांट, मस्तिष्क के वृहद ऑपरेशन, कैंसर के बड़े ऑपरेशन, के साथ ही हेपेटाइटिस बी, लीवर ट्रांसप्लांट, मेजर रोबोटिक सर्जरी और जटिल बीमारियां यानी ऐसी बीमारियां (जिनके ऑपरेशन या पैकेज की अनुमानित लागत 10 लाख रुपये से अधिक है) को इसमें शामिल किया गया है। Bomb Threat:धमकी की ई-मेल भेजने के लिए डार्क वेब के टोर नेटवर्क का हुआ इस्तेमाल, विदेशों में होते हैं सर्वर

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 19, 2026, 22:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Uttarakhand: यूपीसीएल कर्मचारियों को गंभीर बीमारियों के इलाज में बड़ी राहत, मिलेंगी ये सुविधाएं #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #UttarakhandNews #Upcl #TreatmentOfSeriousDiseases #MedicalTreatment #SubahSamachar