Car Accident: चमोली में अनियंत्रित कार खाई में गिरी, दुर्घटना में तीन लोगों की मौत और तीन घायल
चमोली जिले के देवाल ब्लॉक में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। देवाल के ल्वाणी गांव का मामला बताया जा रहा है। शनिवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है घटना। कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से तीन की मौत और तीन घायल होने की सूचना है। घटना की सूचना पर पुलिस, डीडीआरएफ एवं अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि देहरादून से देवाल के वाक गांव जा रहे थे कार सवार।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 30, 2026, 03:42 IST
Car Accident: चमोली में अनियंत्रित कार खाई में गिरी, दुर्घटना में तीन लोगों की मौत और तीन घायल #CityStates #Dehradun #DeathInAccident #SubahSamachar
