Uttarakhand Assembly Live: महिला आरक्षण के मुद्दे पर गरमाया सदन, बाहर प्रदर्शन, कई कांग्रेस नेता गिरफ्तार
महिला आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा के लिए आज विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया गया है।सदन में चर्चा के दौरान पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी बहस के साथ हंगामा जारी है। सरकार की ओर से संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण) में संशोधन के प्रस्ताव के खिलाफ मतदान करने पर विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया जाएगा। वहीं, विपक्ष ने महिलाओं के मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। मंगलवार को सत्र की शुरुआत से पहले कांग्रेस हमलावर हो गई। राज्य के अलग-अलग मुद्दों को लेकर पार्टी कार्यकर्ता व विधायक जुलूस के साथ पहुंचे। कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाति ने विधानसभा के मुख्य गेट पर गन्ने से भरी ट्राली पलट दी। उनका कहना है कि इकबालपुर चीनी मिल पर गन्ना किसानों का 110 करोड रुपए बकाया भुगतान है लेकिन सरकार भुगतान करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जातिखुद ट्रैक्टर चला कर विधानसभा गेट पर पहुंचे। वहींकांग्रेस के सभी विधायक रिस्पना पुल से रैली निकालते हुए विधानसभा पहुंचे।अंकित भंडारी को न्याय दिलाने, महिला आरक्षण बिल तत्काल लागू करने के समर्थन में नारेबाजी की। प्रदेश सरकार ने नारी सम्मान लोकतंत्र में अधिकार विषय पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाया है। सदन शुरू होते हीमहिला आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा जारी है। सत्ता पक्ष के विधायक लोकसभा व विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए केंद्र सरकार की ओर से लाए नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन के प्रस्ताव का समर्थन करेंगे। साथ ही महिला आरक्षण बिल को अटकाने पर विपक्षी दलों की भूमिका पर सवाल खड़े करेंगे। चर्चा के दौरान ही सरकार ओर से निंदा प्रस्ताव लाया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 28, 2026, 11:05 IST
Uttarakhand Assembly Live: महिला आरक्षण के मुद्दे पर गरमाया सदन, बाहर प्रदर्शन, कई कांग्रेस नेता गिरफ्तार #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #UttarakhandAssembly #UttarakhandWomenReservation #NariShaktiVandan #UttarakhandNews #UttarakhandSpecialSessionLive #WomenReservationBillLive #NariShaktiVandanBillLive #SubahSamachar
